देहरादून। कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेशभर में बूथ जोड़ो, भारत जोड़ो मुहिम चला रही है। जिसके तहत पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों से संवाद कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम ट्रेनिंग हेड ललित मेघवंशी ने पदाधिकारियों के साथ इस मुहिम को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में सफलता के लिए बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत किया गया है, साथ ही बूथ स्तर संगठन के जरिए ही केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नाकामियों को उजागर किया जाएगा। वॉर रूम चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि प्रदेश में चुनावों को लेकर बूथ जोड़ों भारत जोड़ों मुहिम पर सक्रियता से कार्य किया जा रहा है, इसमें अग्निवीर योजना से प्रभावित युवाओं को खास तौर पर जोड़ा जा रहा है। बैठक में गोपाल सिंह गड़िया, विनय कुमार, प्रवीन डोभाल ,प्रवीन त्यागी, वीरेंद्र प्रधान, विनीत गुप्ता, आर्यन चौधरी, वीरेंद्र पंवार, रुहान हसनैन, भीम सिंह करासी उपस्थित रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on