देहरादून। भाजपा की बिहार में प्रचंड जीत पर पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि अब देश की राजनीति से कांग्रेस पूरी तरह अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस में संगठन नाम की कोई चीज नहीं है। न ही उसके नेता गंभीर हैं। कांग्रेस में मौजूद इन्हीं खामियों के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन की थी। कहा कि कांग्रेस के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कोई भी करिश्माई नेतृत्व नहीं है। उत्तराखंड में भी 2027 में यही होने वाला है। यहां भी कांग्रेस संगठन में हुए बदलाव का कोई असर नहीं होने वाला है। कांग्रेस यहां भी 2022 के मुकाबले और बुरी तरह हारेगी। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मजबूत जोड़ी के आगे विपक्ष धराशाही होगा और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की हैट्रिक पूरी करेगी।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

