ऋषिकेश। कांग्रेस ने एलयूसीसी घोटाले में कार्रवाई में देरी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने सरकार पर एलयूसीसी घोटाले से जुड़े लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला तहसील प्रांगण में एलयूसीसी घोटाले के संबंध में 70 दिन से चल रहे धरने को समर्थन दिया। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा के प्रभावशाली लोग घोटाले में शामिल हैं और कार्रवाई की बजाय सत्ता पक्ष सिर्फ शिगूफेबाजी तक सीमित है। इस घोटाले के विरोध में प्रदेश भर में आंदोलन चल रहा है। मगर अभी तक कोई उचित कार्यवाही नही की गई। एलयूसीसी घोटाले से जुड़े लोगों को सत्ता का संरक्षण बताया। देहरादून से लेकर दिल्ली तक कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर कांग्रेस प्रदेश स्तर पर आंदोलन तेज करेगी। डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा की इस मसले पर भाजपा के भीतर का सत्ता संघर्ष भी सतह पर आ गया है। भाजपा के भीतर ही इस मामले में समन्वय नहीं है। राज्य सरकार इस मामले की सीबीआई जांच करा रही है। वहीं सांसदों का दल सीधे इंटरपोल से ही जांच कराने की मांग केंद्रीय गृह मंत्री से कर रहा है। इस मामले में सिर्फ आम लोगों को मूर्ख बनाने का काम हो रहा है। प्रदेश के लाखों लोगों के खून पसीने की कमाई को भाजपा सरकार की नाक के नीचे लूटा गया। सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। इससे अपराधी विदेश फरार हो गए।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on