देहरादून। कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को व्यापारियों पर लगाए जा रहे लाइसेंस शुल्क के विरोध में डिस्पेंसरी रोड पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम का यह निर्णय किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में व्यापारी डिस्पेंसरी रोड पहुंचे और नगर निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। राजकुमार ने कहा कि लाइसेंस शुल्क किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा, चाहे व्यापारियों को आंदोलन ही क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पहले ही व्यापारी कई प्रकार के टैक्स दे रहा है, उस पर लाइसेंस शुल्क से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा और पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि नगर निगम की ओर से ट्रेड टैक्स व्यापारियों पर थोपा जा रहा है, जिसकी तीखे शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। मौके पर पार्षद अर्जुन सोनकर, प्रमोद, अनुज कपूर, देवेंद्र कौर, दीपा, गुरु नेन, राम कपूर, अजीत सिंह, राहुल शर्मा, फुरकान अली, राजेंद्र सिंह घई, सोमप्रकाश वाल्मीकि, सुरेश निखिल कुमार, अशोक कुमार, शाहिद अली, राहुल कुमार, नौशाद, सनी सोनकर, रजत कुमार, भगत आदि मौजूद थे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on