देहरादून। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने सोमवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि निकाय चुनाव कराने को लेकर सरकार की नीयत में खोट है। चुनाव समय पर कराने की सरकार की मंशा ही नहीं है। सरकार निकायों की लोकतांत्रिक व्यवस्था का गला घोटना चाहती है। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि एक तय व्यवस्था है कि निर्वाचित प्रतिनिधि ही नए निर्वाचित प्रतिनिधि को निकायों का हस्तान्तरण करेगा। भाजपा सरकार में हर बार इस व्यवस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रशासक बैठा कर समय निकाला जा रहा है। जब न्यायालय सख्त रुख दिखा रहे हैं, तो दिखावे भर को चुनाव की प्रक्रिया को आगे खिसकाया जा रहा है। सरकार समय पर निकाय चुनाव नहीं कराना चाहती है। इसीलिए बार बार खुद ही व्यवस्थाओं में गड़बड़ी कर समय काटा जा रहा है। पहले ओबीसी सर्वे के नाम पर समय काटा गया। अब वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने का खुद ही प्रयास किया गया। ऐसे में नहीं लग रहा है कि सरकार जल्द चुनाव कराने की तैयारी में है। कहा कि भाजपा को जिस तरह लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखा रही है। उससे भाजपा डरी हुई है। उसे लोकसभा चुनाव के नतीजों का भान हो गया है। लोकसभा चुनाव के बाद निकाय चुनावों में भी भाजपा का सफाया तय है। इसी हकीकत को जानते हुए चुनाव को पीछे खिसकाया जा रहा है।
सरकार भ्रमण पर, चार धाम यात्रा की व्यवस्था धड़ाम
मथुरा दत्त जोशी ने चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों पर भी सवाल उठाया। कहा कि चारों धामों और यात्रा रूट पर कहीं कोई तैयारी नहीं है। जबकि यात्रा में देश, विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को आना है। यात्रा तैयारियों को पुख्ता करने की बजाय पूरी सरकार भ्रमण पर है। सरकार का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति राज्य में नहीं है। कोई चुनाव प्रचार में व्यस्त है, तो कोई विदेश भ्रमण पर है। ऐसे में सिस्टम सिर्फ भगवान भरोसे चल रहा है।
निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on