Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारकांग्रेस ने अस्पताल के ठेकेदार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

कांग्रेस ने अस्पताल के ठेकेदार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला अस्पताल पहुँचा और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से मिलकर पिछले तीन माह में ठेकेदार की ओर से हटाए गए सफाई कर्मचारियों की पुनः नियुक्ति तथा उनका मानदेय बढ़ाने की मांग की। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और मुरली मनोहर ने कहा कि ठेकेदार पिछले एक वर्ष से कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहा है। तीन कर्मचारियों को तीन माह से कार्य से हटाया गया है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर कर्मचारियों की बहाली नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी। वार्ता के दौरान जब पीएमएस डॉ.आरवी सिं ने ठेकेदार को दूरभाष पर बुलाने को कहा, तो उसने पीएमएस के आदेश के बावजूद आने से मना कर दिया।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments