Sunday, July 20, 2025
Homeराजनीतिहरियाणा में भाजपा की जीत पर दी बधाई

हरियाणा में भाजपा की जीत पर दी बधाई

देहरादून। पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही हरियाणा के जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस जीत के दूरगामी परिणाम होंगे। जो लोग राज्य में स्थिर और मजबूत सरकार चाहते हैं उन्होंने हरियाणा में भाजपा का समर्थन कर पूर्ण बहुमत की सरकार दी। अशोक वर्मा ने कहा कि चुनाव नतीजों की सबसे बड़ी बात यह रही कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा में जहां-जहां जनसभाएं की उन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजयी हुए। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments