Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनझंडा मेला के सफल आयोजन पर दी बधाई

झंडा मेला के सफल आयोजन पर दी बधाई

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने झंडा मेला सफलतापूर्वक संपन्न होने पर श्री गुरु राम राय दरबार साहब के महंत देवेंद्र दास महाराज को बधाई दी। उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। धस्माना ने कहा कि देहरादून की बुनियाद श्री गुरु राम राय दरबार साहब हैं। जो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सराहनीय सेवा प्रदेश ही देश को दे रहे हैं। श्रीमहंत ने धस्माना को आशीर्वाद स्वरूप झंडा साहब का प्रसाद दिया। साथ झंडा साहब के इतिहास और श्री गुरुराम राय विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान धस्माना के साथ वारियर डिफेंस इंस्टीट्यूट के निदेशक आशुतोष द्विवेदी और देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के सदस्य अनुज शर्मा भी मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments