Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारपश्चिम बंगाल में महिलाओं के शोषण पर जताई चिंता

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के शोषण पर जताई चिंता

हरिद्वार। मातृशक्ति जागरण समिति से जड़ी महिलाओं ने रविवार को एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देते हुए कहा की पश्चिम बंगाल में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है। महिलाओं ने कहा कि कूच बिहार और उत्तर दानापुर (चोपरा) की घटना सभ्य समाज का मस्तक लज्जा से झुका देने वाली है। महिलाओं का शोषण और दर्दनाक उत्पीड़न सर्वथा निंदनीय है। हम सभी इन घटनाओं से अत्यंत व्यथित हैं तथा घटना की न्यायिक जांच करवा कर सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं। ज्ञापन देने वालों में मनु, नेहा, सीमा, वंदना, रेखा, मंजू नौटियाल, मानसी, बबीता, मंजीत, रजनी, प्रगति, मनीषा, रेखा झा, आदि शामिल रही।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments