Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआर्यनदेव उनियाल के भाजयुमो के प्रदेश मंत्री बनने पर मसूरी में स्वागत

आर्यनदेव उनियाल के भाजयुमो के प्रदेश मंत्री बनने पर मसूरी में स्वागत

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहलीबार मसूरी पहुंचने पर आर्यनदेव उनियाल का स्वागत किया गया। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री बनने पर आर्यनदेव उनियाल का मसूरी पहुंचने पर युवाओं व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गांधी चौक, सहित विभिन्न स्थानों पर उनका माला पहना व आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। कुलड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर सभागार में उनके सम्मान व स्वागत में कार्यक्रम रखा गया जहां पर मसूरी सहित देहरादून, रूड़की, हरिद्वार आदि से आये कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता, माला व शॉल पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश मंत्री उनियाल ने कहा कि युवाओं में जोश व भरोसा है। वह कदम मिलाकर चलेंगे व 2027 में भाजपा को पुनः प्रदेश की सत्ता में लाएंगे। संगठन को मजबूत करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महानगर, अंकित नौटियाल, जिला युवामोर्चा अध्यक्ष कुलदीप पंत, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा उत्कर्ष गुप्ता, मनीष सैनी, सत्यम तोमर, मंडल उपाध्यक्ष गुडमोहन राणा, युवा मोर्चा मसूरी के अध्यक्ष रवीद्र रावत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल ने किया। इस अवसर पर पालिका पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल, तनु उनियाल, सभासद विशाल खरोला, सचिन पंवार, सपना शर्मा, राधा आनंद, जगदीश भटट, राजेश्वरी नेगी, यमुना नौटियाल, सुषमा रावत, राहुल असवाल, सुधांशु रावत, कौशल, नरेंद्र पडियार, आशीष जोशी आदि मौजूद रहे।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments