Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसीएम धामी ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर समसामयिक विषयों पर चर्चा...

सीएम धामी ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर समसामयिक विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट कर समसामयिक विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया। इस दौरान राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के उपरांत प्रसाशन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने हाल ही में सपन्न हुई कांवड़ यात्रा एवं प्रदेश में मानसून की स्थिति से भी अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यपाल ने केदारनाथ में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों हेतु स्वयं मौके पर पहुंचकर नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments