देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में उत्तराखंड के नौ लोगों के निधन को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठोर समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गोवा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूरा कराया जाए ताकि प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

