Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसीएम व भाजपा नेताओं ने दी दिवंगत मोहन सिंह रावत गांववासी को...

सीएम व भाजपा नेताओं ने दी दिवंगत मोहन सिंह रावत गांववासी को भावभीनी विदाई

देहरादून। भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता दिवंगत मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय भावभीनी विदाई दी। हरिद्वार कनखल घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, तीरथ रावत ने उनके निधन को भाजपा परिवार की अपूर्णीय क्षति बताया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री गांववासी का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया था। शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय गया। पार्टी नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम धामी प्रदेश अध्यक्ष भट्ट पूर्व सीएम त्रिवेंद्र, तीरथ के साथ ही टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, विधायक विनोद चमोली,खजान दास, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, सुरेश भट्ट, दान सिंह रावत, डा.देवेन्द्र भसीन, राजेंद्र अंथवाल, मधु भट्ट, इंदुबाला समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं गांववासी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान गांववासी की धर्मपत्नी मुन्नी देवी एवं परिजनों को ढांढस बंधाते हुए, सभी लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा परिवार की तरफ से राज्य में अपने संस्थापक सदस्यों में शामिल गांववासी की पुण्यात्मा के प्रभु श्रीचरणों समाहित होने की कामना की। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य देने की प्रार्थना की। सीएम, सभी पूर्व सीएम समेत वरिष्ठ नेताओं ने अपने अग्रज गांववासी के पार्थिव शरीर को पार्टी ध्वज से लपेटा और उनकी अंतिम यात्रा को कंधा देते हुए अश्रुपूर्ण विदाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा ‘गांववासी’ का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बतौर मंत्री, विधायक राज्य के विकास के लिए अतुलनीय योगदान तो दिया ही है, साथ ही उनके जैसे कुशल संगठनकों की अथक प्रयासों का परिणाम है कि गांव -गांव कमल खिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि गांववासी राज्य में पार्टी के उन चुनिंदा संस्थापकों में शामिल हैं जिनकी मेहनत से गांव- गांव में पार्टी को जड़ों तक स्थापित किया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments