Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरनगर पंचायत सेलाकुई के अंतर्गत चला स्वच्छता अभियान, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह...

नगर पंचायत सेलाकुई के अंतर्गत चला स्वच्छता अभियान, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शिरकत की

विकासनगर।  माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में उत्तराखंड के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल/कॉलेज और एनजीओ आदि को शामिल कर मानव श्रृंखला बनाते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस क्रम में नगर पंचायत सेलाकुई के अंतर्गत भी स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शिरकत की। इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर व नगर पंचायत अधिकारियों ने  सफाई अभियान में हिस्सा लेकर कूड़ा एकत्रित कर नागरिकों को जागरूक किया। साथ ही जैविक और अजैविक कूड़े को अलग अलग इकट्ठा करने हेतु भी जागरूकता अभियान चलाया। विधायक ने कहा अपने आस पास के क्षेत्र को साफ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी हैं। हमारा वातावरण साफ होगा तभी हम स्वस्थ जीवन व्यतीत कर पाएंगे। इसीलिए क्षेत्र को स्वच्छ रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी हैं। विधायक ने इस दौरान मौजूद नगर पंचायत अधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत वासियों को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी दिलवाई।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी भगवंत बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल, पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, नरगिस कश्यप,  विनोद पाल,  सुरजीत नखोलिया , दिनेश तिवारी,  पूरण चौहान,  अरुण प्रकाश,  विजेंदर चौधरी,  साबिर,  यशपाल कैंतूरा,  सुषमा पुरोहित,  शांति प्रभा , नगर पंचायत सेलाकुई के समस्त स्टाफ , दून बिजनेस स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षिकाएं एवं अनेक स्वयंसेवक संगठन और एसजीआरआर देहरादून के छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments