Sunday, May 4, 2025
Homeउत्तराखंडहरिद्वारगंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया

गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया

हरिद्वार। रविवार को शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विक्की तनेजा और गंगा सेवा दल के अध्यक्ष ओम प्रकाश विरमानी ने बताया कि गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। छह वर्ष से संयुक्त टीम के सभी सदस्य घाटों पर सफाई अभियान चला रहे है। घाटों की स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। सफाई के बाद गंगा पूजन कर देश में खुशहाली, उन्नति की कामना की जाती है। दोनों संगठन समय समय पर गंगा घाटों पर पौधारोपण भी करते हैं। रविवार को आयोजित घाटों की सफाई अभियान के दौरान तरुण भाटिया, विनीत अरोड़ा, तुषार गाबा, आलोक अरोड़ाआदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments