Sunday, July 20, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनप्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

देहरादून।    मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स – 2022 का 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।   मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियमावली – 2022 का अनुपालन आवश्यक है। यह प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड, प्रदेश के लिए पर्यटन की दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि मैन्युफैक्चरर से एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पांसिबिलिटी  (EPR) प्लान शीघ्र मांगा जाए। साथ ही, इसका इससे सम्बन्धित नियमावली का 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।   मुख्य सचिव ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन से जुड़े सभी सम्बन्धित विभागों को एक्टिव भूमिका निभानी होगी। उन्होंने माउंटेनियरिंग और ट्रैकिंग रूट्स से भी प्लास्टिक कचरा निस्तारण की चेकिंग के लिए ड्रोन आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन योजनाओं में प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन को भी शामिल किया जाए। शहरी निकायों में प्लास्टिक कचरे के लिए  सम्बन्धित विभाग अपने अपने स्तर पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली का अनुपालन सुनिश्चित करें।

   इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन एवं प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. […] ये भी पढ़ें: प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट … बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान वर्चुअल माध्यम से जुड़ी रही तथा एनआईसी सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ एस.के बरनवाल, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, मसूरी शेलेन्द्र नेगी, डोईवाला युक्ता मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी चकराता, विकासनगर, ऋषिकेश सहित सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments