Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनचीफ पोस्टमास्टर जनरल एवं निदेशक डाक सेवाएं, उत्तराखण्ड सर्कल ने की राज्यपाल...

चीफ पोस्टमास्टर जनरल एवं निदेशक डाक सेवाएं, उत्तराखण्ड सर्कल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में चीफ पोस्टमास्टर जनरल सुश्री शशि शालिनी एवं निदेशक डाक सेवाएं, उत्तराखण्ड सर्कल श्री अनुसूया प्रसाद चमोला ने शिष्टाचार भेंट कर डाक विभाग के विभिन्न क्रियाकलापों और गतिविधियों की जानकारी दी।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी डाक विभाग द्वारा अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि विभाग को समय के साथ अपने क्रियाकलापों में आधुनिक तकनीक को ज्यादा से ज्यादा अपनाए जाने की जरूरत है जिससे सेवाएं लोगों तक शीघ्र पहुंच सके।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments