रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की अरदास की। मुख्यमंत्री धार्मिक डेरा कार सेवा पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत बाबा तरसेम सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सीएम धामी रविवार सुबह 11.50 बजे गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे। यह गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने पवित्र पंजा साहिब के दर्शन कर परिक्रमा की। बाद में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान जोगन्दिर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उन्हें सरोंपा व स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद सीएम धार्मिक डेरा कार सेवा पहुंचे। यहां 19 सितंबर से सचखंड संत बाबा हरवंश सिंह, बाबा फौजा सिंह, बाबा टहल सिंह, बाबा तरसेम सिंह की स्मृति में श्री अखंड पाठ साहिब की लड़ियों का पाठ चल रहा है। इसका भोग दो अक्तूबर को पड़ना है। सीएम ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर रुमाला चढ़ाकर अरदास की। बाद में बाबा तरसेम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ये रहे मौजूद: धार्मिक डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा रविंद्र सिंह, बाबा श्याम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, गुरवंत सिंह सोनी, कुलदीप सिंह पन्नू, देवेंद्र सिंह, सुखवंत सिंह, हरभाग सिंह, प्रकाश सिंह, जरनैल सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, रणजीत सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, मंडी परिषद चेयरमैन अनिल कपूर डब्बू, डीएम उदयराज सिंह, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम पंकज उपाध्याय, दारा सिंह, दिलबाग़ सिंह, गांधी सिंह, जगजीत सिंह, सुरेश जोशी, केडी गहतोड़ी, उमेश अग्रवाल, हिमांशु बिष्ट, विमला बिष्ट, किशोर जोशी, सुखदेव सिंह नामधारी, गुरदीप सिंह चौहान आदि रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर अरदास की
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on