देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी को बधाई दी। अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते रोशन धस्माना और महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए गजेंद्र भंडारी से फोन पर बातचीत कर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होने आशा व्यक्त की कि अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी राज्य की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित होने वाले कौथिग में राज्य की समृद्ध संस्कृति के दर्शन होते हैं। स्थानीय लोक कलाकारों को एक मंच मिलता है। गढ़वाल सभा गढ़वाली साहित्य, बोली, भाषा के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। नई पीढ़ी को अपने संस्कृति, बोली, भाषा से जोड़ने की दिशा में गढ़वाल सभा अहम काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अखिल गढ़वाल सभा को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on