Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडचारधाम यात्रा मार्ग जियो के 5G नेटवर्क से जुड़ा

चारधाम यात्रा मार्ग जियो के 5G नेटवर्क से जुड़ा

देहरादून। चारधाम यात्रा मार्ग जियो का ट्रू 5G डेटा नेटवर्क से जुड़ गया है। इससे उपभोक्ताओं को सामने कनेक्टिविटी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
कंपनी ने दावा किया कि ट्रू 5G डेटा नेटवर्क हरिद्वार, ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमोली-गोपेश्वर, जोशीमठ, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, उत्तरकाशी, बड़कोट, पुरोला, टिहरी, घनसाली, चिन्यालीसौड़ आदि में भी उपलब्ध होगा। पिछले एक साल में जियो ने ट्रू 5G नेटवर्क का काफी विस्तार किया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर जियो ने अन्य ऑपरेटरों की तुलना में कहीं अधिक 4G और 5G टावर लगा लिए हैं।
इसके साथ ही सिर्फ़ जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज बैंड है जो बेहतर 5G नेटवर्क कवरेज प्रदान करता है। जिन तीर्थयात्रियों के पास 5G पर चलने वाला फ़ोन है, वे बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1000 एमबीपीएस तक की तेज़ गति के साथ 5G डेटा का आनंद ले सकेंगे।
जियो ट्रू 5G नेटवर्क कुछ चुनिंदा बड़े शहरों में सीमित न होकर अब उत्तराखंड के छोटे-छोटे शहरों तक भी पहुंच चुका है। जियो के डेटा नेटवर्क का लाभ सिर्फ चारधाम यात्रियों को ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों को भी अपने व्यवसाय में मिलेगा। जिला प्रशासन के लिए भी जियो का मजबूत और विस्तृत नेटवर्क चारधाम यात्रा के सुचारु संचालन में सहायक होगा

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments