चंपावत। एसडीएम सदर अनिल चन्याल सरकारी आवास से लापता हो गए हैं। वो सरकारी गाड़ी और मोबाइल भी घर पर छोड़ गए हैं। जबकि, उनका निजी नंबर बंद आ रहा है। सूचना पर कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी और एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा से फोन पर भी बात की है। एसडीएम सदर अनिल चन्याल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह जब स्टाफ ड्यूटी पर जाने से पहले एसडीएम सदर को लेने घर पहुंचे तो अनिल चन्याल सरकारी आवास पर मौजूद नहीं थे। बीते दो दिनों से वो अवकाश पर थे। उनके रसोइए ने पुलिस को सूचित किया। रसोइए ने पुलिस को बताया कि अनिल चन्याल अपना एक नोट छोड़कर गए हैं, जिसमें लिखा है कि उनके सरकारी फोन को आपदा प्रबंधन विभाग को दे दिया जाए क्योंकि ये उनकी प्रॉपर्टी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने डीएम चंपावत को सर्विलांस की मदद लेने एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के निर्देश दिए हैं।
एडीएम हेमंत वर्मा ने बताया कि एसडीम की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है कि राजस्व, पुलिस, एसओजी की टीम अपने अपने स्तर से एसडीएम की तलाश करने में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि हो सकता है कि वह कुछ मानसिक रूप से परेशान हों तो कहीं घूमने चले गए हों।
एसडीएम सदर अनिल चन्याल की तलाश में पुलिस की टीमें बना दी गई हैं, जो उनकी तलाश कर रही हैं। – देवेंद्र पिंचा, एसपी-चंपावत ।
चंपावत एसडीएम सदर हुए लापता, गुमशुदगी दर्ज,तलाश जारी
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

