Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआशारोड़ी-झाझरा बाईपास हेतु केंद्र ने दी 715.97 करोड़ रुपए की स्वीकृती,...

आशारोड़ी-झाझरा बाईपास हेतु केंद्र ने दी 715.97 करोड़ रुपए की स्वीकृती, देहरादून शहर में जाम और प्रदूषण होगा कम

देहरादून।  देहरादून जिले के आशारोड़ी से झाझरा के बीच फोरलेन बाईपास के लिए निर्माण के लिए 715.97 करोड़ रुपए की धनराशि की स्वीकृति कर दी है। 12.17 किमी लंबी यह बाईपास झाझरा से आशारोड़ी के बीच बनेगा। इस बाईपास के बनने के बाद देहरादून से विकासनगर या फिर पांवटा साहिब की तरफ जाने वाले लोगों को न सिर्फ काफी सहूलियत होगी, बल्कि इससे देहरादून शहर पर पड़ने वाला वाहनों का दबाव भी काफी कम होगा। दरअसल, यह बाईपास देहरादून में आशारोड़ी के आरटीओ चेकपोस्ट के पास से शुरू होगा। साथ ही यह बाईपास वन क्षेत्र और ग्रामीण आबादी क्षेत्र से होकर झाझरा के देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग पर मिलेगी, जिसके चलते राजमार्ग पर पुल या फ्लाईओवर के निर्माण भी करवाए जाएंगे। इस सड़क के बनने से जो लोग दिल्ली की तरफ से सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया, पांवटा साहिब या दून की तरफ बल्लूपुर के पास तक आएंगे, उन्हें अनावश्यक रूप से शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। पांवटा साहिब से देहरादून होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन भी दून में प्रवेश नहीं करेंगे। इससे शहर में अतिरिक्त वाहन दबाव नहीं पड़ेगा।
इस योजना के तहत यह बाईपास सड़क फोरलेन की होगी। साथ ही यह पूरी सड़क नई बनेगी, जिसके जद में करीब 6 गावों की 44.76 हेक्टेयर निजी और सरकारी भूमि आ रही है। केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय स्वीकृति के बाद सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। वही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह रोड देहरादून शहर के लिए एक बाईपास के रूप में कार्य करेगी। जिससे न सिर्फ देहरादून शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी। साथ ही विकासनगर या पांवटा साहिब की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होने के साथ ही समय की बचत भी होगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments