Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनबीकेटीसी अध्यक्ष पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने पर, पोर्टल संचालक पर ...

बीकेटीसी अध्यक्ष पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने पर, पोर्टल संचालक पर केस दर्ज

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट प्रसारित करने पर एक पोर्टल संचालक के विरुद्ध डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।शिकायत में आरोप है कि फेसबुक पोस्ट में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर न केवल अध्यक्ष की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई, बल्कि श्रद्धा से जुड़ी संस्था की छवि भी प्रभावित करने का प्रयास किया गया। बीकेटीसी अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि पोर्टल संचालक दीप मैठाणी की ओर से प्रसारित पोस्ट का उद्देश्य आमजन को भ्रमित करना और संस्था के प्रति नकारात्मक माहौल बनाना प्रतीत होता है। शिकायत के अनुसार पोस्ट में प्रयुक्त भाषा मर्यादा के विरुद्ध है और इससे अध्यक्ष की सार्वजनिक छवि पर प्रतिकूल असर पड़ा है। तहरीर में 17 मार्च को आयोजित हेमंत द्विवेदी की प्रेस वार्ता का भी उल्लेख किया गया है। समिति का कहना है कि प्रेस वार्ता के दौरान संबंधित पोर्टल संचालक ने लगातार ऐसे प्रश्न उठाए, जिनसे कार्यक्रम कई बार बाधित हुआ और माहौल तनावपूर्ण बना। आरोप है कि उसी घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डाली गई। वहीं, डालनवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पोस्ट की सामग्री तथा उसके प्रसार की जांच की जा रही है। बीकेटीसी की ओर से आरोप है कि पत्रकार वार्ता में हुए विवाद के तुरंत बाद पोस्ट सामने आई। पुलिस अब यह भी देख रही है कि पोस्ट कितने प्लेटफार्म पर साझा की गई और उसका प्रभाव कितना व्यापक रहा।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments