Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकैंट विधायक सविता कपूर ने इंदिरानगर में किया सड़क कार्य का शिलान्यास

कैंट विधायक सविता कपूर ने इंदिरानगर में किया सड़क कार्य का शिलान्यास

देहरादून। कैंट विधायक सविता कपूर ने शनिवार को इंदिरानगर में लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य योजना के अंतर्गत इंदिराचौक(मलिक चौक)से पंडितवाड़ी भूड़गांव तक सड़क निर्माण कार्य का क्षेत्रवासियों के साथ शिलान्यास किया। इस अवसर पर सविता कपूर ने कहा कि पूरी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से विकास कार्य गतिमान है और इंदिरानगर में इस सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। स्थानीय विकास को भी नई गति मिलेगी। सविता कपूर ने बताया कि इंदिरानगर में लगभग 14 करोड़ की लागत से सीवर कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। मुख्यमंत्री ने इंदिरानगर सीमाद्वार में 20 करोड़ की लागत से नई पेयजल लाइन भी स्वीकृत की है।
शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राहुल चौहान, सुमित पांडे, पूर्व पार्षद रमेश चंद्र काला, पार्षद परवीन नेगी, सूरज सिंह बिष्ट, मनीष पाल, रमेश ओबेरॉय, स्वराज मलिक, शमीम अंसारी, अजय नैथानी, प्रीति भारद्वाज, अविनाश भाटिया, महिपाल राणा, आनंद मोहन ढौंडियाल, सहायत अभियंता भारत रावत आदि उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments