Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरछात्रों के वोटर कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया

छात्रों के वोटर कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया

विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में छात्रों के वोटर कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया गया। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब एवं एनएसएस के तत्वावधान में जिला प्रशासन ने नए मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए मंगलवार को महाविद्यालय में एक दिवसीय कैंप लगाया। एक दिवसीय मतदाता पहचान पत्र बनावाने के लिए आयेाजित कैंप में विकासनगर तहसील से आये अधिकारी कर्मचारी चतर सिंह तोमर, केआर डोभाल ने महाविद्यालय में पहुंचकर 98 छात्र छात्राओं के नए मतदाता पहचान पत्र बनाने के आवेदन पर कार्यवाही की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल ने कहा कि एक अच्छे नागरिक की पहचान होती है कि वो अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देकर सरकार बनाने में अपना योगदान दे। कहा कि अपना योगदान देने के लिए ये ज़रूरी है कि आपके पास मतदाता पहचान पत्र हो। तहसील विकासनगर के चतर सिंह तोमर ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र एक जरूरी प्रमाण पत्र होता है। वोट डालने के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट कैटिगरी, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बैंक खाते के लिए उपयोग में आता है। एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां की संघीय सरकार प्रत्येक पांच वर्ष के अंतराल पर चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है। ऐसे में देश के नागरिक इस चुनावी प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। कैंप में तैनात बीएलओ आशा रानी का कहना है कि 9 दिसंबर तक इसी पोलिंग बूथ में रहकर त्रुटियों को ठीक किया जाएगा। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डीके भाटिया, महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट, टीना नेगी, शुभम चौहान, सुशांत कुमार आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments