विकासनगर। शनिवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण के अंतर्गत एनफील्ड लॉन विकास नगर में पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती पर उनके विचारों सिद्धांतों आदर्श को लेकर आयोजित विचार गोष्ठी में सम्मिलित हुए।
विधायक पुंडीर ने कहा कि भारत के धार्मिक-सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नारी सशक्तिकरण तथा समतामूलक समाज की स्थापना हेतु अहिल्याबाई होल्कर जी के कार्य युगों तक हमें प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बिष्ट, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी, विकासनगर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, सुखदेव फर्षवाण, यशपाल कैंतुरा , वी के शर्मा सहित वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।