Sunday, July 20, 2025
Homeउत्तराखंडरुड़कीआम आदमी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान

आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान

रुड़की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में सम्मेलन कर लोक सभा चुनाव में एकजुटता का आह्वान किया। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता के पास ईमानदार एवं मजबूत सरकार बनाने का मौका था। कहा कि पार्टी की कमी एवं कमजोरी के कारण हम जनता तक अपनी बात नहीं रख पाए। उन्होंने पंजाब सरकार के कार्यों की सराहना कर कहा कि देश एवं प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। केंद्र के मंत्रियों और नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। हमें एकजुट होकर आने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मजबूत करना है। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा भगवानपुर प्रेम सिंह ने कहा कि भगवानपुर विधानसभा में विगत कई दशकों से एक ही परिवार राज कर रहा है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments