देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के अंतर्गत 20 साल से लंबित 7 किलोमीटर की लंबाई के बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग का विधिवत भूमि पूजन किया। बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग करीब 97. 30 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यदायी संस्था को 6 माह के भीतर निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मोटर मार्ग के निर्माण से बार्लोगंज, खेतवाला, कंपनी बाग और चामासारी के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने 2012 में मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ा था तब उन्होंने क्षेत्र वासियों से बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग निर्माण कराने का वादा किया था। लेकिन इस बीच कई बाधाएं और टेक्निकल समस्या आई, लेकिन आज मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा योजना का लोकार्पण भी किया जाएगा। डबल इंजन की सरकार विकास योजना का शिलान्यास करती है और उसका लोकार्पण भी करती है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। टिहरी लोकसभा से एक बार फिर माला राज्य लक्ष्मी शाह को भाजपा ने टिकट दिया है। पिछले चुनाव में उन्हें मसूरी विधानसभा की जनता से 21 हजार से ज्यादा मतों का सहयोग मिला था। इस बार यह आंकड़ा दो गुना होगा। उन्होंने कहा कि 400 पार के साथ भाजपा अपने सहयोगियों दलों के साथ मैदान में है और उनको पूरा विश्वास है कि देश की जनता के आशीर्वाद से भाजपा 400 से ज्यादा सीट जीतकर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनाएगी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग का भूमि- पूजन
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on