ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज ऋषिकेश स्थित पवित्र त्रिवेणी घाट पर परिवार संग मां गंगा की आरती में भाग लिया। मंत्रोच्चारण और दीपों की अविरल ज्योति के बीच मंत्री जोशी ने मां गंगा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड योग, अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत की पवित्र भूमि है। यहां होने वाले आध्यात्मिक आयोजन न केवल लोगों को आस्था से जोड़ते हैं, बल्कि राज्य की संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक पहचान को भी और अधिक मजबूत करते हैं। गंगा आरती में स्थानीय श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

