देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत गढ़ीकैंट में लगभग 12 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए समयबद्ध तरीके से काम कर रही है। निश्चित तौर पर सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर गढ़ी कैंट के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विष्णु गुप्ता, मनोज छेत्री, सारिका खत्री, एई शशांक सक्सेना, मुकेश उपस्थित रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

