Tuesday, September 16, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकैबिनेट मंत्री ने जाखन बाजार में टिहरी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

कैबिनेट मंत्री ने जाखन बाजार में टिहरी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान के लिए दून विहार वार्ड नंबर 06 और जाखन वार्ड नंबर 07 में जनसंपर्क किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों को लेकर जनता संतुष्ट नजर आ रही है। जनता का यही विश्वास रिकॉर्ड तोड़ मतों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करेगा। कैबिनेट मंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में भाजपा पांचों सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस अवसर पर मसूरी विधानसभा चुनाव प्रभारी कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल महामंत्री आशीष थापा, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद डोभाल, अमित थापा, चुनाव सह संयोजक निरंजन डोभाल, मोहित जायसवाल, निवर्तमान पार्षद संजय नौटियाल, योगेश घाघट, कमल थापा, चुन्नी लाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, महामंत्री दीपक, सोशल मीडिया संयोजक प्रमोद थापा, वरुण छेत्री, शक्ति केंद्र संयोजक किरण पासवान आदि उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments