Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनएसजीआरआर कालेज में स्तन कैंसर जागरुकता

एसजीआरआर कालेज में स्तन कैंसर जागरुकता

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सेल व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से बुधवार को विवि में स्तन कैंसर जनजागरूकता शिविर लगाया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल कैंसर सर्जरी विभाग की विशेषज्ञों ने विश्वविद्यालय की 50 महिला फेकल्टी सदस्यों की मैमोग्राफी जांच की। कैंसर सर्जरी विशेषज्ञों ने स्तन कैंसर के कारण, समय से रोकथाम, मैमोग्राफी जांच क्यों आवश्यक है जैसे विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कैंसर सर्जन डा. पंकज कुमार गर्ग,डा. आरपी सिंह, डा. सुमन विज और डा. लोकेश गम्भीर आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments