Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून13वीं गढ़वाल राइफल्स के 50वें स्थापना दिवस पर वीर नारियां सम्मानित

13वीं गढ़वाल राइफल्स के 50वें स्थापना दिवस पर वीर नारियां सम्मानित

देहरादून। 13वीं गढ़वाल राइफल्स के 50वें स्थापना दिवस पर वीर नारियों को सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ वेडिंग प्वाइंट में हुए समारोह में पूर्व सैनिकों ने अपने परिवारों के साथ मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह का शुभारंभ शहीद स्मृति पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर भरत सिंह रावत (सेना मेडल) ने सभी गौरव सेनानियों और उनके परिजनों को बटालियन के स्थापना दिवस और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। समारोह का संचालन करते हुए कैप्टन दरवान सिंह कैंतुरा ने बटालियन के 50 वर्षों के गौरवशाली सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि बटालियन ने अपने पांच दशकों के इतिहास में जो गौरव हासिल किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। पूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सूबेदार दयाल सिंह पंवार ने कहा कि उनका संगठन हमेशा सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी उनके कल्याण के लिए कार्य करता रहेगा। जय बद्री विशाल के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर कर्नल अनूप कुमार ठाकुर, कैप्टन एसएस नेगी, दरवान सिंह कैंतुरा, रमेश बछवाण, जगदम्बा प्रसाद नौटियाल, टीके भट्ट, एसएल खंडूरी, राघेश सेमवाल, बीएस रावत, रूप सिंह रावत, नंदन सिंह बिष्ट, सुनील कुमार, ओम प्रकाश लखेड़ा शामिल हुए।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments