Monday, June 9, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनएआरटीओ कार्यालय में दलाली बंद हो : मोर्चा

एआरटीओ कार्यालय में दलाली बंद हो : मोर्चा

विकासनगर। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।प्रवीण शर्मा ने दावा किया कि कई अधिकारी, कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते। बाहरी तत्व परिसर में घूमते रहते हैं। आरोप है कि परिसर के भीतर ही खास लोगों के बैठने तक की व्यवस्था की गई है। शर्मा ने कहा कि मोटर वाहन से संबंधित लाइसेंस और अन्य कार्यों में रोड़ा अटकाया जाता है। मजबूर होकर आमजन को बाहरी तत्वों का सहारा लेना पड़ता है। दावा किया कि अधिकारी सिर्फ उसी काम में रुचि लेते हैं, जिसमें इनको सुविधा शुल्क मिलता है।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments