Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनअर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर तीसरे दिन भी जारी रहा कर्ताओं का...

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर तीसरे दिन भी जारी रहा कर्ताओं का धरना जारी

देहरादून।  अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले के खिलाफ जमाकर्ताओं का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में प्रभावित ग्राहक बैंक के बाहर धरने पर डटे रहे। धरने पर बैठे जमाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बैंक प्रशासन और आरबीआई की सुस्ती उनकी मानसिक प्रताड़ना बढ़ा रही है। कई बुजुर्गों की जीवनभर की गाढ़ी कमाई बैंक में फंसी है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान की ठोस प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो वे सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से अचिन गुप्ता, निष्ठा ठाकुर, हिमांशु नेगी, नरेंद्र बत्रा, मुकेश कुमार, रजत अग्रवाल, संजीव गुप्ता और भानू प्रताप मौजूद रहे।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments