नैनीताल। बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे शुक्रवार को कैंची धाम पहुंचे और नीब करौरी बाबा मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान बाबा की शिला पर बैठकर उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।बॉलीवुड अभिनेता पांडे शुक्रवार दोपहर 12 बजे नीब करौरी बाबा मंदिर के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचे। यहां मंदिर समिति सदस्य प्रदीप साह भयु ने उन्हें मंदिर में पूजा-अर्चना और दिनचर्या के बारे में बताया। इस बीच उन्हें प्रशंसकों ने घेर लिया। कई प्रशंसक सेल्फी लेने लगे। भीड़ बढ़ती देख अभिनेता करीब आधे घंटे बाद वाहन से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। उन्होंने मंदिर समिति से कहा कि उन्हें पहली बार मंदिर के दर्शन करने का मौका मिला। कहा कि यह स्थल जितना सोचा था, उससे अधिक रमणीय है। मंदिर पहुंचने से पहले वह यहां अपने एक मित्र से मिलने उनके आवास पर भी गए थे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

