देहरादून। प्राथमिक शिक्षक संघ के दस फरवरी से होने वाले ब्लाक स्तरीय चुनाव शिक्षा विभाग ने स्थिगित कर दिए हैं। चुनाव को लेकर घोषित जिला तदर्थ कमेटी के गठन में नियमों का पालन ना होने की शिकायत इसकी वजह बताई जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारती ने चुनाव के लिए घोषित अवकाश भी स्थगित कर दिए हैं। संघ के सभी छह ब्लॉकों की कार्यकारिणी के लिए चुनाव दस फरवरी से होने हैं। जिसे लेकर जिला स्तरीय तदर्थ कमेटी का गठन करते हुए जिला कार्यकारिणी ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया था। लेकिन प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष और जिला मंत्री की ओर से तदर्थ कमेटी के निर्माण को सही ना ठहराते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी। जिसके आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारतीय ने चुनाव स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए। उनका कहना है कि जो भी शिकायत मिली है उसका निस्तारण करने के बाद चुनाव कराए जा सकते हैं।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

