Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकाला फीता बांध रेल कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस

काला फीता बांध रेल कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस

देहरादून। नार्दन रेलवे मेंस यूनियन से जुड़े रेल कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मुरादाबाद मंडल में सिग्नल और टीआरडी विभाग के कर्मचारियों का नियम के विपरीत ट्रांसफर किए गए हैं। गुरुवार को कर्मचारियों ने देहरादून रेलवे स्टेशन पर बाहों पर काला फीता बांधकर काला दिवस मनाया।इस मौके पर शाखा मंत्री कामरेड नरेश गुरुंग ने कहा कि रेल कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक रेल प्रबंधन की ओर से नियम के विपरीत किए गए ट्रांसफर रद नहीं किए जाते हैं रेल कर्मचारी अपना विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने जल्द सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। विरोध जताने में वालों में आरएस राठी, मेहरबान सिंह, अनूप रावत, वीरेंद्र सिंह, गंगा चरण, अमित कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments