Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनभाजयुमो के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट का हुआ भाजपा महानगर कार्यालय...

भाजयुमो के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट का हुआ भाजपा महानगर कार्यालय में स्वागत

देहरादून।  भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष श्री देवेन्द्र बिष्ट जी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सुभाष रोड़ लॉर्डवैंक्टेश्वर विवाह स्थल से युवाओं की बडी संख्या में एकत्रित होकर ढोल नगाड़े व आतिशबाजी के साथ रैली के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी एवं युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट भाजपा महानगर कार्यालय पंहुचे। श्री देवेन्द्र बिष्ट जी का स्वागत प्रदेश व महानगर पदाधिकारीयों द्वारा पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ देकर किया गया।   युवाओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी नें नवनियुक्त युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष को शुभकामनाऐं देते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी को युवाओं पर बहुत अधिक विश्वास है क्योंकि यह संगठन सभी को साथ लेकर पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करनें वाला दल है। साथ ही कहा, युवा मोर्चा की नई कार्यकारणी में जिन्हें भी दायित्व दिया जाऐगा वे अपना पूर्ण समय संगठन के हित में देंगे। साथ ही महानगर देहरादून के प्रथम नागरिक महापौर आदरणीय सुनील उनियाल गामा जी ने भी नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट को शुभकामनाएं दी।युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती नेहा जोशी ने कहा की नवनियुक्त अध्यक्ष पिछली पारी से भी दुगनी ऊर्जा के साथ संगठन कार्य को मजबूत करेगा व देश के यश्सवी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी व ऊर्जावान एवं युवा मुख्यमंत्री श्रीमान पुष्कर सिंह धामी जी के जनप्रिय व लोक कल्याणकारी कार्याें को आम जनता के बीच लेकर जाऐंगे। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश के कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल जी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी माणिक निधि शर्मा जी प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती मधु भट्ट जी, नें नवनियुक्त अध्यक्ष श्री देवेन्द्र बिष्ट को शुभकामनाऐं दी।प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती कमली भट्ट जी, पूर्व राज्यमंत्री श्री जितेन्द्र रावत जी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अर्चित डाबर जी, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री विपुल मेन्दोली जी, प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा श्री महेश जगुडी जी, प्रदेश युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी श्री अंशुल चावला जी, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ढिल्लों जी, रतन सिंह चैहान जी, सुनील शर्मा जी, संतोष सेमवाल जी, डाॅ. बबीता सहोत्रा जी, महानगर महामंत्री श्री सुरेन्द्र राणा जी, महानगर मंत्री श्री संदीप मुखर्जी, श्री देवेन्द पाल मोन्टी, राजेश बडोनी जी, अक्षत जैन जी, आशीष शर्मा जी ,गोविन्द मोहन जी, विमल उनियाल जी, संकेत नौटियाल जी, कार्यालय मंत्री श्री विनोद शर्मा जी, पारस गोयल, सुजीत थापा, शिवम जोशी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं नें शुभकामनायें प्रषित करी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments