ऋषिकेश। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत का पहली बार ऋषिकेश आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने शशांक पर फूलों की वर्षा भी की। रावत ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटकर देश में 400 का आंकड़ा पार करने में सहयोग की अपील की। मंगलवार को रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय में स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने ऋषिकेश जिले में मोर्चा के कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अभी तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी से युवाओं को जोड़ने के लिए किए कार्यों का फीडबैक लिया। भाजयुमो पदाधिकारियों ने उन्हें सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा बैठक में शशांक ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पार्टी के 400 सीटों को पार करने के लक्ष्य से अवगत कराया। उनमें जोश भरते हुए चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित बिजल्वाण, शिवम टुटेजा, विकास नेगी, हिमांशु चमोली, हिमांशु भट्ट, जगावर सिंह, सुजीत यादव, नवीन पोखरियाल, अक्षय खैरवाल, वीरेंद्र पंवार, मनीष भट्ट, आयुष रावत, संदीप शर्मा, निखिल बड़थ्वाल, जयम शर्मा, सागर गिरि, नरेश रावत, नितिन कोठरी, मनिंदर सिंह, आशीष कंडारी, शरद तोमर, अभिनव पाल, राहुल बगियाल आदि मौजूद रहे।

