उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की सलामती के लिए गुरुवार को भाजयुमो की ओर से भोजावाला स्थित राम मंदिर में धर्म शांति यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें भाजयुमो देहरादून ग्रामीण सभी कार्यकर्ताओं द्वारा शांति यज्ञ के माध्यम से टनल में फंसे हुए मजदूरों के जीवन की रक्षा के लिये प्रार्थना की गई । देहरादून के जिला अध्यक्ष भाजपा मीता सिंह ने कहा कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन की घटना में टनल में फंसे मज़दूरों की सुरक्षा के लिए आज ये धर्म शांति यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिलाध्यक्ष भाजयुमो संजय तोमर ने बताया कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की सभी श्रमिक शीघ्र हो सकुशल टनल से बाहर आ जाए। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार राहत कार्य चल रहा है। सभी श्रमिक शीघ्र ही सकुशल लौट कर आएंगे।। इस अवसर पर,नवीन रावत, मातबर तोमर,विनायक नौटियाल, नरेंद्र तोमर,सुमित टोंक, सुधांशु, शरांश, नीरज नौटियाल, आयुष वर्मा, नरेश कुमार, वीरेंद्र,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

