Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरभाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना पर आधारित...

भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना पर आधारित है: पुंडीर

विकासनगर। सोमवार को दिव्य कुंज गर्ल्स हॉस्टल अटकफार्म में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के प्रवास के अवसर पर कार्यकर्ता संवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सहसपुर विधायक विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रतिभाग करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना पर आधारित है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं, जिनके अथक परिश्रम से पार्टी जन-जन के बीच अपने विचार, योजनाएँ और संकल्प पहुंचाने में सफल हो रही है।

विधायक पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम छू रहा है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है, और आने वाले समय में संगठन की भूमिका इस विकास यात्रा को और सशक्त बनाएगी।

इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विभिन्न योजनाओं, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियानों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। विधायक पुंडीर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को संगठन की सबसे मजबूत कड़ी बनाना चाहिए, ताकि आगामी चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी हो।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह, मातबर सिंह बिष्ट, यशपाल नेगी, सुखदेव फर्षवाण, अनिल नौटियाल, रवि कश्यप, दर्शन सिंह रावत, सिद्धार्थ चौधरी, दयानंद जोशी, प्रमोद सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments