Tuesday, September 16, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनभाजपाइयों ने श्रम विभाग कार्यालय पर किया प्रदर्शन

भाजपाइयों ने श्रम विभाग कार्यालय पर किया प्रदर्शन

देहरादून। भाजपाइयों ने गुरुवार को अजबपुर स्थित श्रम विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन सरकार श्रम आयुक्त का घेराव किया। उन्होंने विभाग पर अपात्र लोगों के श्रमिक कार्ड बनाकर सामान वितरण करने का आरोप लगाया। आक्रोशित भाजपाइयों ने श्रमिक कार्ड के साथ ही उस पर दिए गए सामान की जांच करवाने की मांग की है। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि श्रम विभाग की ओर से अपात्र लोगों के श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं। कार्ड बनाने के बाद उनको सामान वितरत कर सरकारी धन की बंदरबांट की जा रही है। यह खेल विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर हो रहा है। जबकि पात्र लोग श्रमिक कार्ड बनाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उन्होंने श्रमिक कार्डों की जांच करने की मांग की है। इसके साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में निवर्तमान पार्षद राजकुमार कक्कड़, सतीश कश्यप, दिनेश सती, आलोक कुमार, दर्शनलाल बिंजोला, गणेश बर्थवाल, सोनू कुमार, महिपाल धीमान आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments