Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून2027 के विधानसभा चुनाव में  फिर से जीतेगी भाजपा: मंदोली

2027 के विधानसभा चुनाव में  फिर से जीतेगी भाजपा: मंदोली

ऋषिकेश। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने दावा करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतकर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। युवा मोर्चा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएगा। यह बातें उन्होंने रविवार को भानियावाला में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता लगातार भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करती आई है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के विज़न और मजबूत नेतृत्व ने भारत को विश्व पटल पर मजबूत पहचान दिलाई है। हम सभी कार्यकर्ता उनके सपनों के विकसित भारतको साकार करने के लिए समर्पित हैं। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, भाजपा की माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, सम्पूर्ण सिंह रावत, भारत मनचंदा, मनीष यादव, नितिन पंवार, सागर सिंह, महेश पंत, चंद्रभान पाल, विनीत मनवाल, सुरेश सैनी, आनंद पंवार, सुखदेव चौहान, नीरज सिंह, राजेंद्र उनियाल, ललित जायसवाल, गुरदीप सिंह, पंकज रावत, बलदेव सिंह, प्रेम पुंडीर, नवीन चौधरी, सौरव पाल, शेखर कश्यप, मोहन चौहान आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments