देहरादून। उत्तराखंड के निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आरक्षण सीमा से अधिक उम्मीदवार बनाने जा रही है। महिलाओं के पार्टी की प्रति लगाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि निकाय चुनावों में पार्टी महिलाओं को आरक्षण की तय सीमा से भी अधिक मौका देने जा रही है। बता दें कि, निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तय है, लेकिन भाजपा नेतृत्व के निर्णय के बाद अब निकाय चुनावों में पार्टी की ओर से महिला प्रत्याशी ज्यादा नजर आएंगी।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी को मिलता रहा है। हमारा सौभाग्य है कि पार्टी में महिला आरक्षित सीटों से अलग भी कई सामान्य सीटों पर मातृ शक्ति के नाम पर विचार हो रहा है। लिहाजा जब प्रत्याशियों की अंतिम सूची सामने आएगी तो महिला उम्मीदवारों की संख्या उनको दिए गए आरक्षण के अधिकार से अधिक होगी।
उत्तराखंड निकाय चुनावों में महिलाओं को आरक्षण से अधिक टिकट देगी भाजपा
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on