विकासनगर। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर रविवार को भाजपा ने विकासनगर के पहाड़ी गली चौक पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता गुलेरिया ने कांग्रेस पर अपुष्ट और वायरल वीडियो के आधार पर शर्मनाक राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले वीआईपी का राग अलाप कर अपनी राजनीतिक नाकामियों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। कहा कि जब अंकिता हत्याकांड सामने आया था, उस समय तत्कालीन डीजीपी ने सार्वजनिक रूप से अपील की थी कि यदि किसी को भी कथित वीआईपी के बारे में जानकारी है तो सामने आकर बताए। लेकिन तब कांग्रेस ने कोई ठोस जानकारी या सबूत नहीं दिया। अब मामला अदालत में निर्णायक मोड़ तक पहुंच चुका है, तब अपुष्ट वायरल वीडियो के सहारे राजनीति की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष मीता सिंह, मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, जिला सह प्रभारी संजय गुप्ता, हरबर्टपुर नगर पालिकाध्यक्ष नीरू देवी, जिला महामंत्री अमित डबराल, मधु राघव, देवेंद्र चावला, रेखा सिंह, संजय तोमर, रविंद्र धीमान, विनायक नौटियाल, संदीप ठाकुर, राहुल भट्ट, संजय मित्तल, जयेश आदि शामिल रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

