देहरादून। रविवार को नगर निगम क्षेत्र चंद्रबनी के बूथ संख्या 198 पर भाजपाइयों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 110 वे संस्करण को सुना गया। इस दौरान मुख्य रूप से सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी मौजूद रहें। विधायक ने कहा मन की बात कार्यक्रम हमे सदैव प्रेरणा देता हैं। आज प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, प्राकृतिक खेती, ड्रोन, वन्यजीव संरक्षण जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और सभी का मार्गदर्शन किया।
मन की बात कार्यक्रम के उपरांत भाजपा शिवालिक नगर मंडल की लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भाजपा द्वारा संचालित लाभार्थी संपर्क अभियान की जानकारी व रूपरेखा से अवगत कराया गया। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में सभी भाजपाई इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर लाभार्थियों से संपर्क कर उनसे संवाद करेंगे और इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे में उनसे मिलकर चर्चा भी करेंगे
विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में हमें जनता से सीधा संवाद करना है। उन्हे भाजपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराना हैं। कहा कि मोदी सरकार में करोड़ों लोगो के जीवन में बदलाव हुआ है । करोड़ों लोगो ने किसी न किसी योजना का लाभ जरूर लिया है । केंद्र सरकार ने गरीब से गरीब व्यक्ति तक अपनी योजनाओं को पहुंचाया है और अब उनसे संपर्क भी करने जा रही है यह केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष दर्शन रावत निवर्तमान पार्षद सुखबीर बुटोला पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन कुमार रामपाल राठौर बीना रतूड़ी मदन सिंह धर्मपाल बिष्ट तारेश्वरी भंडारी जयबीर राणा विकास कश्यप बिजेंद्र उनियाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।