Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूननीतीश कुमार के विवादित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

नीतीश कुमार के विवादित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

देहरादून। भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान पर सख्त आपत्ति जताते हुए लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन किया। महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के प्रति आमर्यादित बयान देने से महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं में बहुत ज्यादा रोष है। इस प्रकार के निंदनीय बयान देने वाले नेताओं को पूरे देश की महिला शक्ति आने वाले समय में सबक सिखाएगी। ऐसे बयान देने वाला व्यक्ति प्रदेश का मुखिया बनने लायक नहीं है। प्रदर्शन में महामंत्री सुषमा कुकरेती, मंडल अध्यक्ष तारा देवी, अंशिका शर्मा, अरुण लोचन, अनीता वाल्मीकि, रेनू सिंह, अनीता मल्होत्रा, ममता अग्रवाल, विमल गौड, गीता साहनी, सोनी थापा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, पारस गोयल आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments