देहरादून। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को फलो के पौधों का वितरण किया गया व सभी को शुभकामनाएं दी। और सभी ने शपथ ली कि वह प्रकृति के संरक्षण में योगदान देंगे वह साफ-सफाई करेंगे, पौधों की देखभाल करेंगे व ज्यादा से ज्यादा फल के पौधों का रोपण करेंगे जिससे कि जो जीव जंतु जो सिर्फ फलों पर ही निर्भर हैं उनका भी संरक्षण हो, प्रकृति की जलवायु शुद्ध हो।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद रतूड़ी, अरुण कांडपाल, बीरेंद्र नेगी, कमल ममगई, प्रेम सिंह नेगी, मनवर रावत, अवनीश गोदियाल, दिनेश रावत, मीनू बिष्ट, शालिनी ,नीतू, प्रियंका, बबीता नौटियाल,बाबूराम, सुनील थापा, चंद्रशेखर जी रहे।

