Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनभाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड ने निकाली देहरादून ग्रामीण में शानदार टैक्टर रैली

भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड ने निकाली देहरादून ग्रामीण में शानदार टैक्टर रैली

देहरादून।  केंद्र सरकार के 9 साल सेवा सुशासन व गरीब कल्याण महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड की आज देहरादून ग्रामीण में शानदार टैक्टर रैली निकाली । जिसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री जोगिंदर सिंह पुंडीर , प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद रतूड़ी , प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजू देवी ,सहसपुर विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर , विकास नगर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान जी, जिलाध्यक्ष श्री मीता सिंह जी , संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री श्री सुखदेव फरस्वान  व श्री अनुज गुलेरिया जी रहे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा द्वारा कहा गया की केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए संकल्पवध है और किसान हितों की बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद रतूड़ी ने दालों व खरीफ फसलों के लिए एमएसपी पर मूल्य बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद किया ।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments